TATA Power | TATA power Share analysis | Target Price | Future Multi bagger |कया ये शेअर सपनो को रोशन करेगा?
पिछले दो दिनों में निफ्टी और सेंसेक्स में अच्छी-खासी बिकवाली देखी गई। 3 अगस्त को निफ्टी 144.90 अंक गिरकर 19,381.65 पर, जबकि सेंसेक्स 65240.68 पर बंद हुआ। बाजार में इस गिरावट का एक अपवाद शेयर है। "टाटा पावर", कंपनी भारत में बिजली उत्पादन, वितरण और ट्रांसमिशन का काम करती है। और ये कंपनी इस क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी मानी जाती है।
"स्वच्छ, सस्ती और प्रचुर बिजली किसी शहर, राज्य या देश की आर्थिक प्रगति के लिए बुनियादी तत्वों में से एक है।"
-सर जमशेदजी टाटा, संस्थापक, टाटा ग्रुप.
यह एक ऐसा दूरदर्शी व्यक्ती है, जिसने भारत को जगमगाया। वैसे ही टाटा पॉवर का शेअर निवेशको के सपनो को रोशन करेगा ? तो आइए इस ब्लॉग में टाटा पावर शेयर के बारे में जानते है और भविष्य में यह शेयर किस कीमत पर होगा इस बात की जाणकारी प्राप्त करते है।
कंपनी के बारे में :
टाटा पावर कंपनी की बिजली उत्पादन क्षमता वर्तमान में 14000 मेगावाट है। कंपनी की थर्मल पॉवर उत्पादन क्षमता 8800 मेगावाट है। साथ ही जल विद्युत और पवन ऊर्जा उत्पादन क्षमता क्रमशः 880 मेगावाट और 940 मेगावाट है। टाटा पावर एकमात्र ऐसी कंपनी है जो 440 मेगावाट की क्षमता के साथ कचरे से भी बिजली बनाती है। इसी तरह यह सौर ऊर्जा से भी 3106 मेगावाट बिजली पैदा करता है।
सोलर पैनल और इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाने में यह देश की अग्रणी कंपनी मानी जाती है। टाटा पावर कंपनी ने अब हरित ऊर्जा के विकास पर ध्यान केंद्रित किया है। परियोजना का लक्ष्य अगले 15-20 वर्षों में 100 प्रतिशत हरित ऊर्जा का उत्पादन करना है।
शेयर बाजार में टाटा पावर की स्थिति :
टाटा पावर कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण 75,378 करोड़ रुपये है। इस कंपनी की मार्केट में रैंक 76 है। फिलहाल इस कंपनी का शेयर 235 रुपये पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर किमत 251 रुपये थी। जबकि न्यूनतम स्तर कीमत 182.45 रुपये थी। यह अपने शेयर धारकों को 0.85% की लाभांश उपज के साथ लाभांश भी देता है। इस कंपनी की फेस कीमत 1.00 रुपये है। ROCE और ROE क्रमशः 12.40% और 12.6% है। साथ ही कंपनी का P/E रेशियो 23.3 है।
वित्तीय स्थिति :
मार्च 2023 के सालाना नतीजों के आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी की बिक्री 42,816 करोड़ रुपये थी, जो वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 55,109 करोड़ रुपये हो गई है। साथ ही कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2156 करोड से 3810 करोड हो गया है.
कंपनी की 5 साल की सेल्स ग्रोथ 15% CAGR है। साथ ही प्रॉफिट ग्रोथ 45% CAGR है। कंपनी का शेयर मूल्य 5 वर्षों में 27% सीएजीआर से बढ़ा है।
TATA POWER Share Price :
टाटा पावर के शेयरों में मंगलवार को जोरदार तेजी देखी गई। टाटा पावर का स्टॉक 3 प्रतिशत बढ़कर 243.90 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। पिछले तीन दिनों में कंपनी के शेयरों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन बुधवार को इस शेयर में जबरदस्त मुनाफावसूली देखने को मिली। इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को YTD आधार पर 11 फीसदी का मुनाफा दिलाया है। फिलहाल इस कंपनी का शेयर 235 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
TATA POWER Future Targets :
जानी-मानी रेटिंग एजेंसी आईसीआरएस फर्म ने टाटा पावर कंपनी को पॉजिटिव रेटिंग दी है। इसलिए मार्च 2023 की तिमाही के बाद शेयर की कीमत में 23 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। 28 मार्च 2023 को कंपनी के शेयर 184 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। कंपनी की ऑर्डर बुक भी मजबूत हुई है और शेयर पर सकारात्मक असर दिख रहा है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले एक साल में इस कंपनी के शेयर 400 रुपये का भाव छू सकते हैं।
कंपनी 100 फीसदी ग्रीन एनर्जी के बारे में सोच रही है, इसी तरह कंपनी ज्यादा से ज्यादा सोलर पैनल और ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने पर भी फोकस कर रही है। अगर कंपनी अपने लक्ष्य को पूरा करने में सफल रही तो 2030 तक शेयर की कीमत 1200 रुपये तक पहुंच जाए तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
