Best Mutual Fund For SIP | Canara Robeco Mutual Fund | क्या आप बैंक, पोस्ट में एफडी या आरडी करते हैं? प्रतिशत रिटर्न क्या है? अधिकतम 7%? म्यूचुअल फंड में निवेश करें, निश्चित रूप से FD से दोगुना रिटर्न मिलेगा।
What is Mutual Fund?
सबसे पहले समझते हैं कि
म्यूच्यूअल फंड क्या है? यह कई छोटे और बड़े निवेशकों से जुटाए गए धन का
संग्रह है। वही पैसा पेशेवर प्रबंधकों द्वारा स्टॉक,
बॉन्ड और अन्य परिसंपत्तियों में निवेश किया
जाता है। और निवेशकों के लिए लाभ कमाने का प्रयास करते है।
आप म्यूचुअल फंड में एकमुश्त निवेश कर सकते हैं या एसआईपी के जरिए हर महीने निवेश कर सकते हैं। जो लोग शेयर बाजार में निवेश करते हैं, उनके लिए म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो विविधीकरण के रूप में कार्य करता हैं। इससे पोर्टफोलियो की जोखिम कम करने में मदद मिलती है।
Systematic Investment Plan (SIP) । इस पद्धति में, आप अपनी आय के आधार पर एक निश्चित अवधि के लिए म्यूचुअल फंड
में हर महीने एक निश्चित राशि निवेश कर सकते हैं। इस पद्धति से बाज़ार में जो उतार-चढ़ाव होता है उसका लाभ उठाया जा
सकता है। वर्तमान में निवेशकों के लिए निवेश के कई विकल्प उपलब्ध हैं। लेकिन अधिक
रिटर्न के कारण म्यूचुअल फंड में निवेश निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।
अगर आप म्यूचुअल
फंड में ज्यादा से ज्यादा फायदा पाना चाहते हैं तो आपको इसमें लंबी अवधि के लिए
निवेश करना होगा। यानी पांच साल या उससे ज्यादा |
बाजार विशेषज्ञों की राय
है कि म्यूचुअल फंड में निवेश लंबी अवधि (3 साल, 5 साल या उससे
अधिक) के लिए करना चाहिए। जिससे म्यूचुअल फंड को आगे बढ़ने और लंबे समय में भारी
रिटर्न कमाने में मदद मिलेगी।
इसका एक अच्छा उदाहरण “केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड - डायरेक्ट प्लान” है। पांच साल के रिटर्न के आधार पर इस फंड को इस श्रेणी में दूसरा स्थान दिया गया है। यह फंड केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड के अंतर्गत है और पूरे भारत में #18 वें स्थान (Total Assets) पर है। प्रबंधन के तहत इसकी कुल संपत्ति रु. 47886 करोड़ है। विशाल मिश्रा ( जून 2021 से ) और श्री दत्ता भांडवलदार (जुलै 2016 से ) यह इस फंड के फंड मॅनेजर है ।
केनरा रोबेको ब्लूचिप फंड का रिटर्न - डायरेक्ट प्लान:
पिछले एक साल में इस फंड ने 19.62% फीसदी का रिटर्न दिया है. इसने तीन साल में 21.77% और पांच साल में 15.36% का सालाना रिटर्न दिया है। यानी अगर आपने तीन साल पहले 1000 रुपये की एसआईपी की होती तो तीन साल में 36000 रुपये 49642 रुपये में बदल गए होंते। इसी प्रकार पाच साल का रिटर्न 60000 से 88333 में बदल गया होता।
शीर्ष 5 कंपनियां जिनमें यह फंड निवेश करता है
- HDFC Bank : 9.41%
- ICICI Bank : 8.30%
- Reliance industries Ltd. : 6.66%
- Infosys : 5.97%
- Larsen & Toubro LTD : 4.18%
Expense ratio, Exit load and Tax.
इस फंड के लिए Expense Ratio 0.43% है, यदि एक वर्ष के भीतर इस स्कीम से निकासी की जाती है तो 1% Exit Load लागू होगा।
महत्वपूर्ण: म्यूचुअल फंड और शेयरों में निवेश जोखिम भरा है और शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। इसमें निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। प्रदान की गई जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। wealthysmile किसी भी वित्तीय हानि के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Useful informatuin
जवाब देंहटाएंबहुमूल्य जाणकारी देणे के लिये आभारी है
जवाब देंहटाएं