SBFC Finance Ltd | IPO | SBFC Finance Limited IPO in Hindi

 SBFC Finance Ltd. | SBFC Finance Limited IPO in Hindi इस कंपनी का आईपीओ खुलने जा रहा है, जाणीए निवेश करें या नहीं |



SBFC Finance Ltd. IPO | इस समय बरसात के मौसम में शेयर बाजार में भी आईपीओ की बारिश हो रही है। अगर आप IPO में निवेश कर मोटी कमाई करना चाहते हैं तो SBFC Finance ltd. के आईपीओ में निवेश जरूर करें, आप इसमें लिस्टिंग गेन या लंबी अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं।


कंपनी के बारे में कुछ जानकारी

SBFC फाइनेंस लिमिटेड सिस्टमेटीकली इंपोर्टेड, नॉन – डिपॉजिट – टेकिंग नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC-ND-SI) है । इस कंपनी की स्थापना 2008 में हुई है। छोटे व्यापारी और उधमी, स्व व्यवसायी और वेतनभोगी यह कंपनी के कस्टमर है। इन मे से जिनको बँक से लोन लेने मे दिक्कत होती है, SBFC उन्ही को टारगेट करती है और छोटे MSME लोन और गोल्ड के विरूद्ध लोन देती है। SBFC मुख्य रूप से छोटे MSME और सैलरीड क्लास को लोन देती है।


SBFC फाइनेंस लिमिटेड IPO कब खुल रहा है ?

SBFC Finance Ltd. कंपनी का IPO 3 अगस्त 2023 से 7 अगस्त 2023 के बीच मे खुला रहेगा| आयपीओ शेअर प्राइस बॅंड 54 से 57 रुपया रखी गयी है। रिटेल निवेशक को मिनिमम 260 शेयरों के लॉट के लिए अप्लाई करना होगा।

SBFC IPO Time Table 



IPO के तहत कंपनी 1075 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी ₹ 600 करोड़ के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करेगी और ₹ 425 करोड़ के शेयर कंपनी के प्रमोटर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेंगे। 

कंपनी आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल अपनी कैपिटल बेस बढ़ाने और भविष्य की जरूरतें पूरा करने के लिए करेगी।


किसी कंपनी के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने से पहले ग्रे मार्केट में खरीदे और बेचे जाते हैं। ग्रे मार्केट एक अनौपचारिक बाज़ार है। ग्रे मार्केट मूल्य निर्धारण आम तौर पर निवेशकों को लिस्टिंग मूल्य का अनुमान लगाने में मदद करता है। फिलहाल इस कंपनी की ग्रे मार्केट कीमत 40 रुपये है. इससे पता चलता है कि इस कंपनी के शेयर प्रीमियम कीमत पर लिस्ट हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स का दावा है कि लिस्टिंग के दिन 60 से 70 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।

SBFC Finance IPO Reservation & Promoter Holdings.

यह IPO QIB निवेशकों के लिए 50% आरक्षित है। साथ ही एचएनआई और खुदरा निवेशकों के लिए क्रमशः 15 और 35 प्रतिशत शेयर आरक्षित हैं। लिस्टिंग से पहले प्रमोटर की हिस्सेदारी 78.83% है। साथ ही लिस्टिंग के बाद यही होल्डिंग घटकर 64.03% रह जाएगी।

SBFC Finance Ltd कंपनी के फाइनेंशियल रिकॉर्ड.

SBFC फाइनेंस लिमिटेड कंपनी ने 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष में 740.36 करोड़ रुपये के कुल राजस्व के साथ 149.74 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है जबकि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का कुल राजस्व 531.69 करोड़ रुपए और शुद्ध लाभ 107.03 करोड़ रुपए था।

SBFC Finance Ltd. कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट : https://www.sbfc.com/

निष्कर्ष:

पिछले 2 वर्षों में कंपनी का लाभ और राजस्व बढ़ा है| और ग्रे मार्केट मे भी ये कंपनी प्रीमियम किमत पर ट्रेड कर रही है। SBFC फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के IPO में निवेश की संभावना तलाशी जा सकती है।


महत्वपूर्ण: म्यूचुअल फंड और शेयरों में निवेश जोखिम भरा है और शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है।  इसमें निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।  प्रदान की गई जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। https://wealthysmile25.blogspot.com की टीम किसी भी वित्तीय हानि के लिए उत्तरदायी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: Best Mutual Fund For SIP





7 टिप्पणियाँ

और नया पुराने