CONCORD BIOTECH IPO | CONCORD BIOTECH IPO Detailed analysis | IPO news latest | क्या इस आईपीओ से निवेशकों को फायदा होगा?
कॉनकॉर्ड बायोटेक आईपीओ की घोषणा हो गई है। आईपीओ के लिए आप 4 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं. यह आईपीओ एनएसई और बीएसई पर निवेश के लिए खुल रहा है। यह इस हफ्ते का दूसरा IPO होने वाला है। आईपीओ के लिए आवेदन करने से पहले आइए इस कंपनी की बेसिक और एडवांस बातें जान लें।
कंपनी के बारे में कुछ जानकारी
कॉनकॉर्ड बायोटेक लिमिटेड एक अनुसंधान एवं विकास संचालित बायोफार्मा कंपनी है जो किण्वन और अर्ध-सिंथेटिक प्रक्रिया और तैयार फॉर्मूलेशन के माध्यम से Active Pharmaceutical Ingredients(API) बनाती है। इस कंपनी की स्थापना 1984 में हुई थी। कॉनकॉर्ड विश्व स्तर पर अपने उत्पादों के लिए जाना जाता है और भारतीय बाजार में महत्वपूर्ण उपस्थिति के अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप, जापान, लैटिन अमेरिका, अफ्रीका, एशिया जैसे बाजारों में कुशल वितरण बुनियादी ढांचे के साथ दुनिया भर के 70 से अधिक देशों में इसकी उपस्थिति है। कॉनकॉर्ड एपीआई और तैयार फॉर्मूलेशन के लिए उनकी उत्पाद विकास आवश्यकताओं को पूरा करके अग्रणी वैश्विक दवा कंपनियों के साथ साझेदारी करके सक्रिय रूप से अपने क्षितिज का विस्तार कर रहा है।
कॉनकॉर्ड बायोटेक आईपीओ कब से खूल रहा है?
Concord Biotech कंपनी के IPO के लीये 4 अगस्त 2023 से आवेदन कर सकते है। और आवेदन करणे की अंतिम तिथी 8 अगस्त 2023 है। 11 अगस्त को शेअर्स का आवंटन होगा। 11 अगस्त को रिफंड प्राप्त होगा और 14 अगस्त को शेअर्स डिमेट मे क्रेडिट होंगे। 16 अगस्त को इस कंपनी की NSE और BSE पर सूचीबद्ध होगा। आयपीओ शेअर प्राइस बॅंड ₹705 to ₹741 per share होगा। रिटेल निवेशक को मिनिमम 20 शेयरों के लॉट के लिए अप्लाई करना होगा।
कॉनकॉर्ड बायोटेक आईपीओ आरक्षण और प्रमोटर होल्डिंग्स :
Concord Biotech Ltd कंपनी के फाइनेंशियल रिकॉर्ड. :
Concord Biotech Ltd कंपनी ने 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष में 888.48 करोड़ रुपये के कुल राजस्व के साथ 240.08 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है जबकि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का कुल राजस्व 736.35 करोड़ रुपए और शुद्ध लाभ 174.93 करोड़ रुपए था।
Market Cap, Ratio etc. :
ग्रे मार्केट प्रीमियम :
किसी कंपनी के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने से पहले ग्रे मार्केट में खरीदे और बेचे जाते हैं। ग्रे मार्केट एक अनौपचारिक बाज़ार है। ग्रे मार्केट मूल्य निर्धारण आम तौर पर निवेशकों को लिस्टिंग मूल्य का अनुमान लगाने में मदद करता है। फिलहाल इस कंपनी की ग्रे मार्केट कीमत 180 रुपये है. इससे पता चलता है कि इस कंपनी के शेयर प्रीमियम कीमत पर लिस्ट हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स का दावा है कि लिस्टिंग के दिन 25 से 30 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।
निष्कर्ष:
पिछले 2 वर्षों में कंपनी का लाभ और राजस्व बढ़ा है| और ग्रे मार्केट मे भी ये कंपनी प्रीमियम किमत पर ट्रेड कर रही है। Concord Biotech Ltd कंपनी के IPO में निवेश करके अच्छा लाभ प्राप्त होणे की संभावना है।
Concord Biotech Ltd कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट: https://www.concordbiotech.com/
महत्वपूर्ण: म्यूचुअल फंड और शेयरों में निवेश जोखिम भरा है और शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। इसमें निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। प्रदान की गई जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। https://wealthysmile25.blogspot.com की टीम किसी भी वित्तीय हानि के लिए उत्तरदायी नहीं होगी।
अगर आपको दी गई जानकारी पसंद आई तो कृपया इसे शेयर करें।



Great 👍
जवाब देंहटाएंGreat info
जवाब देंहटाएंजाणकारी देणे के लिये आभार 🙏
जवाब देंहटाएं